Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्ज में डूबे व्यापारी ने की आत्महत्या

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
एक व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे कारण था कि व्यापारी कर्ज में डूबता जा रहा था। कर्जदारों का दबाव बना तो व्यापारी ने शनिवार की दोपहर करीबी एक बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
जानकारी के अनुसार  महेवागंज चैकी क्षेत्र के सरदारनगर में रहने वाले 45 वर्षिय  परमिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय विक्कर सिंह ने दिन में लगभग एक बजे अपने घर के बाथरूम में अपने लाइसेंस रिवाल्वर से कनपटी पर रखकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक अपने छोटे भाई जितेंदर सिंह के साथ अपने परिवार सहित निघासन रोड पर गौशाला के निकट सरदार नगर कॉलोनी में रहता था और दोनों भाइयों के दुकानें महेवागंज मे थी। मृतक परमिंदर सिंह की दुकान महेवागंज चैराहे पर रंधावा बीज भंडार के नाम से थी। सूत्रों की मानें तो मृतक परमिंदर पर काफी कर्जा था जिसको लेकर वह चिंतित रहता था। शनिवार के दिन परमिंदर ने इसी बात को लेकर आत्महत्या कर ली।