Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कतई मत छोड़ना चाय के प्याले की आदत, इन दिक्कतों में सिर्फ इसी से मिलेगा आराम

चाय सर्दी के मौसम में आपके दिन को ज्यादा सक्रिय बनाती है।3000 से अधिक किस्मों के साथ एक कप चाय दुनिया भर में पानी के बाद सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय है।

भारतीय चाय के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते हैंऔर सर्दियों में यह कई लोगों के लिए एक आदत बन जाती है। चाय के कई लाभ हैं।

ऑक्सीडेशन स्तर के आधार पर चाय मुख्य रूप से पांच प्रकार की होती हैं। साधारण बोलचाल मेंचाय जितनी कम ऑक्सीडाइज्ड होगीस्वाद और सुगंध में उतनी ही सौम्य और बेहतर होगी।

  • सफेद चाय : यह चाय का सबसे कम प्रोसेस किया जाने वाला स्वरूप हैजो कि शानदार स्वाद और खुशबू देता है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और यह कोलेस्ट्रोल एवं ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। इसमें कैफीन की मात्रा कम होने के चलतेजो लोग अपने कैफीन सेवन पर ध्यान देते हैं उनके लिए यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैंवे एक चम्मच सफेद पत्तीआधा चम्मच अदरक पाउडर और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर 15 दिनों इसका सेवन करें तो आशाजनक परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • ग्रीन टी : एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह कोलेस्ट्रोल को कम करने और स्वस्थ कोशिकाओं तेजी से वृद्धि करने में मदद साबित होती है। इसमें चीनी मिलाकर इसका प्रयोग की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए फेस स्क्रब के रूप में भी कर सकते हैं।यह एक बेहतरीन टोनर हैजो कि बंद पड़े रोम छिद्रों को खोलने में मदद करती है। आंखों के आसपास सूजन को कम करने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। इसे बालों को साफ करने और उन्हें स्वस्थ रखने में भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • ब्लैक टी : यह चाय हृदय रोग के खतरे को कम करती है और डायबिटीज के स्तर को घटाती है। यह तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए आदर्श हैब्लैक टी रोम छिद्रों में कसावट लानेत्वचा में ताजगी लाने और आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक एवं उज्ज्वल चमक लाने में मदद करती है।
  • रूइबोस/हर्बल टी : हर्बल टी में कैफीन नहीं होता और इसमें टैनिन कम होता है। इसमें कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं और यह त्वचा की एलर्जी में भी लाभकारी होती है। एक प्राकृतिक सौम्य क्लीनर के रूप में इसका प्रयोग करने के लिए पहले चाय को उबाल कर ठंडा कर लें और फिर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें। यह चाय आपकी त्वचा पर झाइयांदाग धब्बेमुंहासेसूजन को कम करती है।
  • ओलोंग टी : ओलोंग टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह कैल्शियममैग्नीजपोटेशियमकॉपर और सेलेसियम का भी प्रमुख स्रोत है। यह वजन को नियंत्रित करने और दांतों को खराब होने से रोकने में मददगार है।