Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओम प्रकाश राजभर बोले-भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य के साथ धोखा किया, AIMIM से मुख्यमंत्री बनाने में कोई दिक्कत नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजभर ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य के साथ धोखा हुआ है। जब वोट चाहिए होता है तो केशव प्रसाद मौर्य को बुलाया जाता है। जब मुख्यमंत्री ने बनाना होता है तो उन्हें धोखा दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके गठबंधन की सरकार बनती है तो वो पांच साल में पांच मुख्यमंत्री और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे।

राजभर भाजपा में शामिल होने से साफ इससे इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी एक डूबती हुई नाव है। अब वो केशव प्रसाद मौर्य या फिर किसी को चेहरा बना दें। राजभर उनके साथ नहीं जाएंगे। वहीं मुख्तार अंसारी को गठबंधन में शामिल करने पर उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी गंभीर मुकदमे थे। उन्होंने खुद सभी मुकदमे माफ करा लिए।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ समझौता कर सरकार बनाई थी, तो हम क्यों ओवैसी की पार्टी के साथ समझौता करके सरकार नहीं बना सकते। उन्होंने साफ कहा कि वे AIMIM से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.