Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऐसे साफ करें जले हुए बर्तन, चमकने लगेंगे

कुकिंग के वक्त यदि कोई बर्तन ज्यादा देर आंच पर रह जाए, तो उसमें काले दाग पड़ जाते हैं। उन्हें साफ करना टेढ़ी खीर साबित होता है। जानते हैं कुछ तरीके, जिनसे उन्हें साफ किया जा सकता है। 

l_burn-pot-1493106955जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी डालें। थोड़ी देर इसे इसी अवस्था में छोड़ दें। अब इसे स्क्रबर से रगड़ कर साफ कर लें। बर्तन चमकने लगेगा।

कच्चा नींबू लें और उसे बीच से काटें। इसकी एक फांक से सीधे ही बर्तन के जले हुए हिस्से को रगड़ें और इस पर गर्म पानी डालें। बर्तन पहले की तरह दिखाई देने लगेगा।  

यदि बेकिंग सोडा और नींबू दोनों ही चीजें उपलब्ध नहीं है, तो आप सिर्फ नमक की मदद ले सकती हैं। बर्तन में नमक और पानी डाल कर खौलाएं। फिर इसे साफ कर लें। 

प्याज के छोटे टुकड़े काटकर उन्हें जले हुए बर्तन में डालें। थोड़ा पानी लें और इसे गर्म करें। कुछ ही देर में बर्तन के जले हुए निशान ऊपर की ओर आने लगेंगे। इन्हें साफ करने के लिए अमोनिया की भी मदद ली जा सकती है। 

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.