Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्‍तराखंड चुनाव: सर्विस मतदाताओं ने मतदान में नहीं ली रुचि

05_03_2017-postalballotदेहरादून : सर्विस मतदाताओं को लेकर राज्य में अभी तक सत्तारूढ़ कांग्रेस की बेचैनी काफी हद तक कम हो सकती है। राज्य में कुल 95801 सर्विस मतदाताओं को मत पत्र भेजे गए थे। इनमें से भरकर आने वाले मतपत्रों की संख्या महज 14492 ही है। इससे ज्यादा संख्या में मत पत्र बैरंग वापस आ चुके हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सर्विस मतदाताओं के मत पत्र प्राप्त करने की तिथि 20 फरवरी तक सीमित करने की मांग कांग्रेस की ओर से की गई थी। सर्विस मतदाताओं के मत पत्र देर से प्राप्त होने के अंदेशे से पार्टी की बेचैनी बढ़ी हुई है। लेकिन, अभी तक प्राप्त हुए मत पत्रों की गति देखें तो राज्य में सर्विस मतदाताओं की रुचि मतदान में नहीं दिखी। राज्य में कुल 97566 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 95801 को पोस्टल बैलेट भेजे गए थे।
अब मतगणना और पोस्टल बैलेट प्राप्त करने में महज छह दिन बचे हैं। जबकि, अभी तक केवल 14492 मत पत्र ही भरकर वापस आए हैं, वहीं 14664 मतपत्र बैरंग वापस आए हैं। उधर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के मतदान की गति काफी बेहतर है।
कुल 52983 मतदाताओं में से 47570 को मत पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 38702 ने मतदान कर दिया है, जबकि 411 मतपत्र बैरंग वापस आए हैं। सर्विस मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों में से अभी तक 53205 ने मतदान कर दिया है। वहीं, कुल 15075 मतपत्र बैरंग लौटे हैं। 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.