Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड में मौसम ने बदले मिजाज, भारी बारिश की संभावना

monsoonदेहरादून। उत्तराखंड में मौसम के कुछ अलग ही मिजाज देखने को मिल रहे हैं। राज्य में गर्मी की मार के बीच शनिवार को अत्यधिक तापमान 39 डिग्री रहा। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है लेकिन इन सब के बीच राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार से अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। राज्य में छह और सात जून को अच्छी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा

बताते चलें, गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। उत्तराखंड में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस सीजन का अब तक का उच्च रिकॉर्ड रहा। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39.8 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि, गर्मी से राहत पाने के लिए सहस्रधारा, गुच्चूपानी, लच्छीवाला में पर्यटकों के साथ-साथ दूनवासियों की काफी आमद रही। शाम को गर्मी के साथ उमस से भी लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा लेकिन मंगलवार से मौसम बदलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.