कर्णप्रयाग : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। कहा कि भाजपा सरकार आने पर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कर्णप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकासीय कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार राशि का सदुपयोग नही कर पा रही है और गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर भाजपा का रुख स्पष्ट नही है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा 40 सीटों पर फतह हासिल कर पूर्णबहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार आने पर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा और विकासीय कार्यों को युद्धस्तर से आगे बढ़ाकर चहुंमुखी विकास को नई दिशा दी जायेगी। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला, मंडल व नगर कार्यकारिणी पदाधिकारी आदि मौजूद थे।