Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘ईवीएम का बटन इतना जोर से दबाओ कि करंट इटली तक महसूस हो’

bjp-president-amit-shah_650x400_51423283857 (3)अमेठी में बृहस्पतिवार को एक जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल और अखिलेश पर सीधा हमला बोला। सपा-कांग्रेस के महागठबंधन को सत्ता के लिए दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन बताते हुए कहा कि यूपी में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।शाम लगभग 4.45 पर अमेठी के रामलीला मैदान में सजे मंच पर पहुंचे अमित शाह ने मामूली औपचारिकता के बाद सीधे माइक संभाला तो एक-एक कर कांग्रेस, सपा और बसपा पर आरोपों की बौछार कर दी।

कांग्रेस-सपा गठबंधन को नापाक बताते हुए शाह ने इसे सत्ता के लिए दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन करार दिया। राहुल गांधी को बार-बार राहुल बाबा कहते हुए शाह ने कहा कि राहुल को मोदी की योजनाएं और काम इसलिए नहीं दिखते क्योंकि उनकी आंख पर इटालियन चश्मा लगा है।भाजपा अध्यक्ष ने अमेठी व गौरीगंज के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप लोग इस बार ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबाएं कि इटली तक करंट महसूस किया जा सके।

सपा-कांग्रेस दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंध

अमित शाह ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया, यह दो दलों का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन है। साथ ही दूसरे चरण के मतदान के बाद जीत का दावा करते हुए कहा, पश्चिम से चली भाजपा की जीत की आंधी, पूरब आते-आते सुनामी में बदल जाएगी।

पिछली सभाओं की तरह यहां भी दोहराया कि एक शहजादे से मां तो दूसरे से बाप परेशान है। शाह भाजपा प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।शाह ने कांग्रेस से साठ साल का हिसाब मांगा तो अखिलेश सरकार को भ्रष्टाचार की जननी कहा। साथ ही आरोप लगाया कि ढाई साल के कार्यकाल में मोदी सरकार द्वारा यूपी को दिए गए ढाई लाख करोड़ रुपये को चाचा-भतीजा मिलकर सब खा गए।

‘देश को घोटालों के अलावा क्या दिया’

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। बोले, आजकल सभाओं में राहुल घूम-घूमकर पूछते हैं कि मोदीजी बताओ ढाई साल में क्या किया? हम उनसे पूछना चाहते हैं कि उनके नाना-पिता और मां ने मिलकर इस देश पर 60 साल शासन किया, लेकिन देश को घोटालों के अलावा और क्या मिला।

उन्होंने केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार पर 10 लाख करोड़ के घोटाले का गंभीर आरोप भी मढ़ा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही मोदी के अंदाज में सामने भीड़ से संवाद करना नहीं भी नहीं भूले। दावा किया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 70 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बंद करा दिए जाएंगे बूचड़खाने

प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज, छह एम्स और 80 पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे। सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। तो नौकरी में इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। सारे बूचड़खाने बंद करा दिए जाएंगे।

भूमाफिया उल्टे लटका दिए जाएंगे और छात्राओं को छेड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड गठित होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.