Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस उम्र के बाद शरीर होने लगता है कमजोर……

जैसे- जैसे उम्र का पहरा बढ़ता जाता है, वैसे- वैसे हमारे शरीर मेर कुछ बदलाव आते जाते है। बीमारियां भी बढ़ती जाती है। शारीरिक कमजोरी होने लगती है। इसलिए 40 की उम्र के बाद रेगुलर चैकअप जरूर करवाएं। इस तरह शारीरिक कमजोरी का जल्दी पता लगाया जा सकता है और सही समय पर इसका इलाज भी हो जाएगा। आईये जानते है 40 के पर होने पर और क्या बदलाव होते है, ज़िन्दगी में……

• लोग इस उम्र में मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए मेडीटेशन करें। योग और मेडीटेशन से आपकी सेहत अच्छी आएगी। दिन में 8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने से भी सेहत को नुकसान हो सकता हैं। 

• इस उम्र में अपनी मर्जी से कोई भी एक्सरसाइज शुरू न करें। एक बार डॉक्टरी सलाह से एक्सरसाइज के बारे में जानकारी जरूर लें। 

• सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना कम से कम 20 मिनट सैर जरूर करें। इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसकी शुरूवात धीरे-धीरे करें बाद में सैर का समय बढ़ाते जाएं। 

•अपने खान-पान का भी ख्याल रखें। अपनी डाइट में संतुलित भोजन खाएं। तला भोजन, जंक फूड से दूरी बनाएं।