Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन प्राकृतिक उपचार से आप हटा सकते है चेहरे के दाग-धब्बे

किसी को भी चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे या किसी भी प्रकार के अनचाहे निशान अच्छे नहीं लगते। फिर चाहे वो स्त्री हो या पुरुष।लेकिन ये उपाय कुछ देर तक ही प्रभावी रह पाते हैं। त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखना है तो आपको उसका प्राकृतिक उपचार करने की जरूरत है। 

• नीबू का प्रयोग हम सौन्दर्यवर्धक नुस्खों के रूप में भी करते है। कॉटन पैड के द्वारा चेहरे के कील मुंहासों पर नीबू का रस लगाएं। इसे तब तक रहने दें जब तक त्वचा नीबू के रस को सोख ना लें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। नीबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हुए चेहरे के काले धब्बों को खत्म कर चेहरे को चमकदार बनाता है।

• मेकअप चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने का सबसे आसान तरीका है। लेकिन कुछ लड़कियों को मेकअप प्रॉडक्ट का सही तरीके से इस्तेमाल करने की जानकारी नहीं होती। जिससे चेहरे को खूबसूरत बनाने के चक्कर में कई गलतियां कर बैठती हैं, चेहरे पर किसी तरह के काले दाग-धब्बे हैं को जरूरी नहीं कि इस पर बहुत सारी क्रीमों के लगाया जाए। कंसीलर से भी आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।

• आंखों के नीचे पड़े काले घेरे आपको उम्र से बढ़ा दिखाते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती भी खराब लगने लगती है। लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल करने की बजाए क्रीम युक्त कंसीलर ही चुनें। आंखों के नीचे की त्वचा बहुत नाजुक होती है। कंसीलर की मदद से यह हिस्सा फ्रैश लगने लगता है।