Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आवासीय क्षेत्र के तालाब में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
इन दिनों बाढ़ ने लखीमपुर तहसील सहित कई अन्य तहसीलों में तांडव मचा रखा है। इस दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने शहरी क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया। मामला था आवासीय क्षेत्र के तालाब में मगरमच्छ का आना। यह घटना सुनने में जितना आर्श्चयचकित कर रही है। उतना ही उस मगरमच्छ को देखने वाले आश्चर्य चकित हुए थे। पूरे मोहल्ले समेत आस पास के रहने वाले लोगों में इस मगरमच्छ का खौफ है।
  आवासीय क्षेत्र के तालाब में मगरमच्छ का आ जाना बेहद चिंताजनक का विषय है। तालाब के आसपास में मकान बने हुए है और करीब-करीब हर मकान में बच्चे है। जो सड़कों पर खेला करते है। ऐसे में इस मगरमच्छ का देखा जाना उन मां-बाप के लिए खासी परेशानी का सबब बन गया है। जिनके घर इस तालाब के आस-पास है। 
                                           आवासीय कॉलोनी में मगरमच्छ
 
मामला है आवास विकास स्थित तालाब का। इस तालाब में लोग मछली मारते तो दिख जाते थे लेकिन दशकों बाद यह पहला मामला हुआ है कि तालाब के किनारे शनिवार को एक मगरमच्छ धूप सेकता हुआ लोगों को दिखा, कुछ लोगों ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में भी कैद किया। यह तस्वीर फेसबुक, व्हटशएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल भी हो गई। लोगों ने पुलिस व वन विभाग से शिकायत भी की परंतु दोनों ओर से एक ही जवाब आया कि जब मगरमच्छ दोबारा दिखे तो बताइएगा। जिम्मेदारों के इस बयान से लोगों में भय व्याप्त है। लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे है और उठ-उठकर तालाब व सड़क पर टार्च की रोशनी से मगरमच्छ को देखने का प्रयास करते है। जिम्मेदारों की बात करें तो उन्हें इस बात से कोई इस्तफाक नहीं कि यह मगरमच्छ किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.