Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आर्थिक राशिफल: 10 जनवरी 2018

मेष- कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक राशिफल: 10 जनवरी 2018

वृष- आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है और उन्हें कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने की उम्मीद है। 
मिथुन- पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। 
कर्क- अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। 
सिंह- व्यावसायिक रूप से आपकी तारिफ होगी और आपके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ होगा। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें। 
कन्या- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक तौर पर आप अच्छी वृद्धि प्राप्त कर लेंगे। परियोजनाओं को समय पर पूरा करते रहें, इससे आपको और बेहतर प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। 
तुला- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। 
वृश्चिक- नई शुरुआत का दौर है एवं कार्यक्षेत्र में भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा रखेंगे, जिसमें अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। 
धनु- आज घर की चीजों पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। 
मकर- आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। 
कुंभ- किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। 
मीन- कार्यक्षेत्र में जितनी कोशिशें आप करते रहेंगे अंत में उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार आता रहेगा। परिवार में कोई बड़े बुजुर्ग जिनका व्यक्तित्व काफी रौबीला है वह आपकी मदद करेंगे