Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, आज SIT करेगी पूछताछ….

जल निगम में 1300 पदों पर हुई भर्ती के घपले की जांच कर रही एसआईटी के सामने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पेश होंगे। आजम खां जल निगम में हुई उक्त भर्ती के समय न सिर्फ विभाग के मंत्री थे बल्कि वह जल निगम बोर्ड के चेयरमैन भी थे। आरोप है कि यह भर्तियां आजम खां के अनुमोदन से ही की गई थीं। 

एसआईटी ने आजम खां की पेशी के समय उनके लिए खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को भी कहा है। इसके लिए एसआईटी की ओर से एसपी ट्रांस गोमती को पत्र लिखा गया है।

आजम खां को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। एसआईटी इस मामले में जल निगम के एमडी रहे पीके आशुदानी, आजम खां के निजी सचिव रहे सैयद अफाक अहमद और विभाग के तत्कालीन सचिव एसपी सिंह समेत कुल नौ लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।