Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आगरा के युवक की ऋषिकेश में हत्‍या

उत्‍तराखंड के ऋषिकेश स्‍थति लक्ष्‍मण झूला में तीन युवकों का शव म‍िलने से इलाके में दहशत फैल गई। शन‍िवार को तीनों लाश लक्ष्‍मण झूला के पास म‍िली जिसकी सूचना पुल‍िस को म‍िलते ही मृतकों की पहचान शुरू कर दी गई है।

छानबीन के दौरान पुल‍िस ने बताया कि मृतकों में से एक उत्‍तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। युवक के बारे में अभी इससे अध‍िक जानकारी नहीं म‍िल सकी है। पुल‍िस तीनों की पहचान के ल‍िए पड़ताल कर रही है।
पुल‍िस ने बताया कि मृतकों की जेब में पैसे म‍िले हैं। उनके पास बरामद सामान से उनकी पहचान की कोश‍िश की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।