Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आंतों की सूजन के साथ कई बिमारियों का इलाज है ये दूध

आपका पेट सही है तो आपको अन्य रोग होने का खतरा भी कम रहता है। आयुर्वेद के अनुसार पेट का रोग शरीर के हर रोग का प्रमुख कारण होता है। पेट में गैस बनना, बार-बार डकार आना, पेट में एसिड बनना, अल्‍सर होना, अपच होना, डायरिया या लूज मोशन होना हर दिन की बात हो चुकी है। कई लोग पेट के रोग को दूर करने के लिये खाना खाने के बाद चूर्ण या दवाइयों का सेवन करने लगते हैं, जो आपको नुकसान पंहुचा सकते है। इसलिए हम आपको एक रामबाण बताने जा रहे है जो आपको इन सबसे निजात दिलाएगा, वो है बकरी का दूध…..

• कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। बकरी का दूध पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है, और इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

• बकरी का दूध पीने से आंतों की सूजन कम होती है। रोजाना बकरी का एक ग्लास दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

• बकरी के दूध में सेलेनियम मिनिरल होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए यह मिनिरल बहुत फायदेमंद होता है।    

• दिल को स्वस्थ रखने में बकरी का दूध बढ़ा ही लाभदायक रहता है। इससे कोलेस्ट्रोल बैलेंस रहता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स को रोकने में भी बकरी का दूध बहुत फायदा देता है।

• प्रोटीन शरीर के विकास और ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है, और बकरी का दूध प्रोटीन के लिए सबसे उपयुक्त है।