Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेरिका के लास वेगास में फायरिंग,20 की मौत

प्रदेश जागरण डेस्क

लास-वेगास।

अमेरिका के लास वेगास स्थित एक होटल में फायरिंग से करीब 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

 

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग की आवाज मांडले बे होटल एंड कसीनो के ऊपरी फ्लोर से कंट्री म्यूजिकल के चारों तरफ से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह ऑटोमैटिक बंदूक की आवाज लग रही थी। फिलहाल शूटर को पुलिस ने मार दिया है और किसी अन्य शूटर के शामिल होने की बात से इंकार किया है।

 

 

अमेरिका के मशहूर सिंगर डेविड स्कैच ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस दौरान डेविड परफॉर्म कर रहे थे।

वही घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मैकैरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आने वाली फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया है। पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।