Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी: CPEC को लेकर पाक ने जताया विरोध, कहा-प्रॉपेगैंडा कर रहा भारत…

इस्लामाबाद : चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को लेकर भारत को अमेरिका का साथ मिलने से पड़ोसी देश पाकिस्तान भड़क गया है। पाक पीएम शाहिद खकान अब्बासी ने रविवार को भारत पर इस मसले पर प्रॉपेगैंडा फैलाने का आरोप लगा डाला। 

पाकिस्तानी पीएम अब्बासी ने जियो न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा कि भारत इस मसले पर नेगेटिव तरीका अपना रहा है ताकि कश्मीर मुद्दे से अंतरराष्ट्रीय ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारत के साथ अर्थपूर्ण बात के लिए तैयार है। भारत हमारे खिलाफ आधारहीन प्रॉपेगैंडा फैला रहा है।’

बता दें कि अमेरिका ने कहा था कि CPEC एक विवादित क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसपर अब पाक ने कहा कि यह प्रॉजेक्ट इस क्षेत्र में रह रहे लोगों की भलाई के लिए है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर कश्मीर में अत्याचार करने के भी आरोप लगा दिए थे। 

पाकिस्तान का ब्लूचिस्तान में क्रूरता से दमन करना अफ़ग़ानिस्तान में अस्थिरता उत्पन्न करना युनाइटेड नेशन्स से छिपा हुआ नहीं है. हर बार का पाकिस्तान का कश्मीर राग सुन-सुन कर विश्व व खकानी ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति स्थापना का पक्षधर है। कश्मीर राग अलापते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा।