Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : लंदन में तेजाब हमले से 6 लोग झुलसे, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली : लंदन में एक शॉपिंग सेंटर इलाके में शनिवार को तेजाब अटैक की खबरें आई हैं। कहा जा रहा है कि कुछ युवकों ने शॉपिंग सेंटर इलाके में लोगों के ऊपर खतरनाक पदार्थ स्प्रे किया जिसमें 6 लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, अभी इस घटना को आतंकी हमला नहीं माना जा रहा है। यह हमला स्ट्रैटफॉर्ड सेंटर के पास हुआ है। 

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, ‘अलग-अलग जगह हुए अटैक में कई लोग झुलस गए हैं। माना जा रहा है कि 6 लोग घायल हुए हैं। हम आगे की सूचना का इंतजार कर रहे हैं।’

इस हमले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना रात करीब 8 बजे की है। हाल के समय में ब्रिटेन में तेजाब हमले की संख्या में तेजी आई है। जुलाई में ही सरकार ने कहा था कि वह ऐसे हमलों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।