Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट करने पर बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नरसिम्हा ने 6 दिसंबर को किए अपने ट्वीट में राहुल गांधी को ‘बाबर भक्त’ और ‘खिलजी का वंशज’ बताया था।

निरुपम में कहा कि गांधी परिवार देश का एक प्रतिष्ठित परिवार है और इसके सदस्यों ने देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा, दो लोगों ने देश के लिए पूरी तरह से अपना जीवन दे दिया जबकि नेहरू जी ने 20 साल से अधिक समय जेल में गुजारा।

निरूपम ने राव के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66ए के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राव को गिरफ्तार कर उनका सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर देना चाहिए।