Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे CM योगी, मनाएंगे दीपावली का त्योंहार….

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचेंगे। रूप चतुर्दशी के अवसर पर वे यहां होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ 134 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि यहां पर भगवान श्री राम की लंका विजय से अयोध्या लौटने के बाद उनकी भव्य आरती की परंपरा को फिर से जीवित किया जाएगा।

यहां होने वाले निर्माण कार्यों के दौरान सरयू नदी पर राम की पैड़ी को करीब 12.5 करोड़ खर्च कर नए सिरे से बनाया जाएगा। यहां लक्ष्मण घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए लगभग 11 करोड़ रूपए खर्च होंगे। सीएम आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य, राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थान, के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

अयोध्या को हेरिटेज पर्यटन की सौगात दिए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत त्रेतायुग की थीम पर नव्य अयोध्या प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। यही नहीं केंद्र सरकार से 195.89 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। डीपीआर को स्वीकृत करते हुए पर्यटन मंत्रालय ने 133.70 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम की 100 मीटर से ज्यादा ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर भगवान राम की आगवानी करेंगे। हरी की पैड़ी पर 1.71 लाख दीप जलाए जाऐंगे और यह रिकार्ड गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होगा।