Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी आई बड़ीखबर: आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह और भाई शिवपाल का होगा शक्तिप्रदर्शन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने भाई और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ इटावा में होंगे। यहाॅं दोनों नेता शक्तिप्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। स्वाधीनता दिवस पर इटावा में सभा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा जनजागरण के तौर पर शहरभर में निकाली जाएगी।

माना जा रहा है कि सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में केवल 50 हजार से 1 लाख लोग इस प्रदर्शन में पहुॅंच सकते हैं। समझा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी में बढ़ते बिखराव को रोकने का प्रयत्न कर सकते हैं।

शिवपाल यादव पहले ही सेकुलर मोर्चा बनाने की बात कर चुके हैं। दूसरी ओर वे राज्यपाल रामनाईक से भी भेंट कर चुके हैं। उन्होंने राज्य के हालातों और राजनीति को लेकर राज्यपाल रामनाईक से चर्चा की। ऐसे में संभावना है कि मुलायम सिंह यादव असंतुष्ट शिवपाल यादव को रोक सकते हैं।

साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव ने सक्रियता दिखाते हुए जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से भेंट की थी। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.