Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: अमेरिका के टेक्सस में चल रही पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली : अमेरिका के उत्तरी टेक्सस के प्लेनो में एक घर के अंदर हो रही पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है, जिसने इतने लोगों पर गोलियां चलाई। यह गोलीबारी रविवार को हुई। 

– प्लेनो पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिले ने बताया कि पुलिस को पहले गोली चलने की सूचना मिली थी। जब हमारे पहले अफसर दुर्टनास्थल पर पहुंचे और घर में घुसे तो उनका सामना संदिग्ध गोली चलाने वाले शख्स से हुआ। 

– टिले ने बताया कि ऑफिसर ने गोलियां चलानी शुरू की जिससे संदिग्ध की मौत हो गई। पुलिस द्वारा हुई गोलीबारी में 2 अन्य लोग घायल हो गए जिनकी हालत के बारे में अभी भी जानकारी नहीं मिली है। अभी तक पीड़ितों और संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है। हालांकि, जितने भी लोग मारे गए हैं और घायल हैं वे बालिग बताए जा रहे हैं। अभी तक मामले में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.