Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब भारत में बनेंगे आईफ़ोन, जल्द शुरू होगा निर्माण

iphone-6splus-colorsबेंगलूरु  : राज्य के सूचना तकनीक मंत्री प्रियंक खड़के ने कहा कि एप्पल बेंगलुरु में निर्माण शुरू करना चाहता है। उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिकतम तकनीक और सप्लाई चेन का विकास होगा, जो भारत के लिए विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए जरूरी है

विश्व की बड़ी कंपनियों में शुमार एप्पल जल्द ही अपनी ईकाई भारत में लगाएगी। एप्पल बेंगलुरु में अपनी निर्माण यूनिट स्थापित करेगी। जल्दी ही आईफोन व अन्य उत्पाद भारत में बनने शुरू हो जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए राज्य में एप्पल द्वारा ”प्रारंभिक निर्माण कार्य आरंभ करने के प्रस्ताव का स्वागत किया।

इसमें हालांकि यह नहीं बताया गया कि एप्पल की यह ईकाई कब शुरू होगी लेकिन माना जा रहा है कि उत्पादन जून में शुरू हो सकता है। दुनिया में भारत तीसरा देश होगा जहां आईफोन की असेंबलिंग की जाएगी। इस बात से यह साफ है कि दुनिया की दिग्गज कंपनी के लिए भारत अब कितना मायने रखता है। सरकार द्वारा जारी रिलीज में कहा गया कि राज्य के कई मंत्रियों और अधिकारियों ने एप्पल के कई आला अधिकारियों से मुलाकात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.