Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अन्ना हजारे 3 दिन के लिए आयेंगे लखनऊ,मिलेंगे कार्यकर्ताओं से

लखनऊ |

अन्ना हजारे 23 मार्च से दिल्ली में करेंगे सत्याग्रह, लोकपाल, किसान और चुनाव सुधार हेतु

  • वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे लोकपाल, किसान समस्या और चुनाव सुधार के लिए दिल्ली में 23 मार्च से सत्याग्रह करेंगे | सत्याग्रह हेतु जन जागरण के मकसद से पूरे देश में कार्यकर्ताओं और जनता से मिलकर इन विषयों को बता रहे हैं इसी के तहत रविवार 25 फरवरी को राजधानी लखनऊ में आयेंगे |
  • सामाजिक कार्यकर्ता  प्रताप चन्द्रा नें बताया कि जननायक अन्ना हजारे जी दो दिन 25 और 26 फरवरी को लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ सभा करेंगे और 27 फरवरी को लखनऊ से सीतापुर जायेंगे जहाँ सीतापुर के आसपास से आये कार्यकर्ताओं की सभा करेंगे |
  • जननायक अन्ना हजारे जी रविवार 25 फरवरी को सदरौना स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास में कार्यकर्ता सभा करेंगे जिससे दिल्ली में होने वाले 23 मार्च से सत्याग्रह को और प्रभावी किया जा सके | सर्वविदित है कि यहाँ के निवासी अन्ना जी से प्रेरित होकर अपने संसाधनों के लिए संघर्ष करते रहे हैं,
  • लोकतंत्र के पैरोकार अन्ना हजारे जी 26 फरवरी को लोकतंत्र की पाठशाला में छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और छात्रों को लोकतान्त्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताएँगे जिससे युवा सशक्त बन सके तथा समाज समृद्ध और भारत विकसित देश बन सके |