Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर इन चीजों के साथ किया दूध का सेवन तो बन जाएगा जहर!

यूं तो हम दिन भर में कई पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं लेकिन दूध का अपना अगल ही स्थान है। स्वास्थ विशेषज्ञों का भी कहना है कि अगर हम रोजाना एक ग्लास दूध पीते हैं तो कई सारी गंभीर बीमारियों से दूर रहते हैं। लेकिन कभी-कभी दूध का सेवन आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 

विशेषज्ञों की माने तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने का मतलब है कई सारी बीमारियों को दावत देना। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ें के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ भूल कर भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो ये हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

  • इन चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए दूध –

1- दही के साथ भूलकर भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों का साथ में सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको पेट दर्द और उल्टी जैसी गंभीर बीमारियों की शिकायत हो सकती है।

2- अगर आप खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही दूध का सेवन करें। इन फलों के साथ दूध का सेवन सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

 

3- स्वास्थ विशेषज्ञों का मानना है कि मछली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको पाचन से संबंधित समस्याएं जैसे फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। यही नहीं इसके साथ ही आपकी त्वचा पर सफेद रंग के धब्बे भी पड़ सकते हैं।

4- उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे अंतराल के बाद सेवन करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसा करने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी, शरीर में भारीपन महसूस होना, उल्टी आना और पेटदर्द जैसी तकलीफें हो सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.