Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश सरकार के शानदार कामों पर पानी फेरने का काम कर रही भाजपा

rajendra-ss-15-07-13लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि झूठ और अफवाहबाजी आरएसएस के दो मुख्य हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आ तो गई है पर अब तक जनहित की कोई योजना लाने के बजाये वह समाजवादी पार्टी (सपा सरकार) के शानदार कामों पर पानी फेरने में लग गई है।

 सपा सरकार के अभियान में पलीता लगाने में जुटे हैं भाजपाई

राजेंद्र चौधरी ने कहा, “अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किसानों, गरीबों, श्रमिकों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई थीं। वह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयत्नशील थे। उनके इस अभियान में पलीता लगाने और जनता का ध्यान हटाने में ही पहले दिन से भाजपा नेता अपना सारा श्रम तथा साधन लगा रहे हैं।”

उन्होनें कहा, “सपा सरकार ने गांव-गरीब के हित में राज्य के बजट में 75 प्रतिशत धनराशि रखी थी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था की थी। किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया था। भाजपा सरकार में अभी जो किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है, इसमें तमाम प्रशासनिक छेद है। जबकि समाजवादी सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिला था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.