Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश का बड़ा बयान- अब डिंपल नहीं बनेगी राजनीति का हिस्सा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। अखिलेश यादव रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में यादव महासभा के समारोह में शामिल होने गए थे।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने सपा में परिवारवाद से इंकार किया। कहा, यदि हमारी पार्टी में परिवारवाद है तो मेरी पत्नी डिंपल यादव अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी।

गौरतलब है कि डिंपल कन्नौज से सांसद हैं। पहली बार उपचुनाव में वह निर्विरोध चुनी गईं थी और 2014 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया था।विधानसभा चुनाव में भी वह सपा की स्टार प्रचारक थीं। अखिलेश ने कहा, राहुल गांधी से उनकी अब भी दोस्ती है, संबंध खराब नहीं हुए हैं।