Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Whatsapp मैसेज बवाल, अब इससे ज्यादा बार नहीं कर पाओगे मैसेज foreword

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सअप ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए मैसेज फॉरवर्ड की सीमा तय कर दी है उसके अनुसार, भारत में अब एक मैसेज केवल 5 बार ही फॉरवर्ड हो सकेगा। 

व्‍हाट्सअप की ओर से ये कदम फर्जी और उत्तेजक सामग्री के प्रसार को रोकने में नाकाम रहने पर सरकार की ओर से कड़ी फटकार लगाए जाने के बाद उठाया गया है।

20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए ये सीमा 

खबरों के मुताबिक, इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्‍हाट्सअप ने कहा कि उसने भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए मैसेजेस को फॉरवर्ड करने की सीमा पांच चैट तक तय करना शुरू कर दिया है। 

दिखने लगेगी फॉरवर्ड सीमा

Image result for whatsapp MSG FORWARD

यूजर्स अब केवल पांच यूजर को ही मैसेज फॉरवर्ड कर पाएंगे। मैसेज फॉरवर्ड की यह सीमा अब दिखने लगी है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्‍हाट्सअप ने पिछले महीने भारत में मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए पांच चैट की सीमा तय करने की टेस्टिंग शुरू करने की घोषणा की थी।

इसके अलावा, व्‍हाट्सअप ने यूजर्स को सिखाने के लिए एक वीडियो भी पब्लिश किया है, जिसमें फर्जी खबरों और अफवाहों का पता लगाने के तरीकों के बारे में बताया गया है। दुनियाभर में कंपनी किसी व्यक्ति या समूह को 20 चैट तक मैसेज फॉरवर्ड करने की अनुमति देती है। व्‍हाट्सअप एंड्रॉयड प्लेटफार्म के लिए बहुप्रतीक्षित पिक्चर-इन-पिक्चर मोड पर काम कर रहा है।