Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टीन ऐज में सेक्स के हो सकते हैं नुकसान…पढ़ें पूरी ख़बर

आज के समय में हमारी सोसायटी में विचारों को लेकर इतने बदलाव आ गए हैं कि अब हर जगह खुले विचारों को अपनाया जा रहा है और न सिर्फ यंग जनरेशन बल्कि उम्रदराज लोग भी युवाओं की सोच को अपना रहे हैं। इस लिहाज से अगर देखा जाए जो आज लड़का लड़की के बीच के रिश्ते को लोग अपनाने लगे हैं, माता पिता अपने बच्चों की पसंद के बारे में पूछने लगे हैं साथ ही वे उनकी सुनने भी लगे हैं।

  • जहां इस तरह का एक समय आ गया है वहीं दूसरी तरफ आज लड़का लड़की का एक दूसरे के करीब आना भी काफी आम हो गया है जिसका मतलब साफ है कि वे आपस में करीब आने से अब पहले के समय की तरह सोचते नहीं है वे अपनी मर्जी से इस तरह के कदम उठाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम उम्र में संबंध बनाने के कई नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में ही जरुरी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
  • आपको बता दें कि कम उम्र में सेक्स करने के कई नुकसान के बारे में बुहत ही कम लोगों को जानकारी होगी। चाहे लड़का हो या लड़की कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाना से दोनों को ही नुकसान होता है। कम उम्र से मतलब खासतौर से किशोरावस्था से है यदि इस समय सेक्स किया जाए जाएं तो इसका शारीरिक विकास पर बुरा असर पड़ सकता है। जो लोग कम उम्र में संबंध बनाते हैं उनका विकास बाकी लोगों की तुलना में रूक जाता है। अहम बात यह है कि शारीरिक विकास के लिए ली गई महंगी दवाओं से भी शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है।

गर्भावस्था :

  • नादानी में बनाएं गए संबंधो का सबसे बड़ा नुकसान यही होता है कि अगर सेक्स के समय सावधानी न बरती जाएं तो गर्भ ठहरने का खतरा बना रहता है, इससे मानसिक तनाव व कई गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि समाज में भी इसकी स्वीकृति नहीं है।

इन्फेक्शन :

  • कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों को इसके बारे में बेहद कम जानकारी होती है जिस वजह से कई बार उन्हें प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन तक हो जाता है। जिससे आगे चलकर कई परेशानियां हो सकती है।

तनाव :

  • कम उम्र में संबंध बनाने पर आपका सारा ध्यान करियर व बाकी जरूरी चीजों से हट जाता है। किशोर अपने करियर और काम के बारे में सोच नहीं पाते। इसके अलावा अगर शारीरिक संबंधों के बाद भी रिश्तों में दरार आ जाए तो यह और ज्यादा मानसिक तनाव की स्थिति को पैदा कर देता है जिसकी ज्यादातर शिकार लड़कियां ही होती हैं।HIV एड्स :
  • कई बार सेक्स को लेकर ज्यादा जानकारी न होने की वजह से यौन संबंधों से जुड़ी बीमारियां जैसे एचआईवी एड्स या किसी और तरह का संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।