Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल गांधी आज कर सकते है मुख्यमंत्री के नाम ऐलान

नई दिल्ली। तीन राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री पद होड़ मच गई है। राहुल गांधी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान गुरुवार को कर सकते हैं। बुधवार को तीनों ही राज्यों में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर एकराय नहीं बन पाई। अब गेंद राहुल गांधी के पाले में है। माना जा रहा है कि उनकी हरी झंडी के बाद शाम तक नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। उधर, राहुल से मिलने के लिए अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली पहुंच चुके हैं। एके एंटनी (मप्र पर्यवेक्षक) और मल्लिकार्जुन खड़गे (छग पर्यवेक्षक) भी दिल्ली लौट चुके हैं। रिपोर्ट राहुल को सौंपेंगे।

ये है तीन राज्यो के मुख्यमंत्री पद के दावेदार

मध्यप्रदेश: कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजस्थान: अशोक गहलोत, सचिन पायलट
छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव

एंटनी ने बुधवार को विधायक दल की बैठक में कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय खेमे के विधायकों से अलग-अलग चर्चा की। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और सिंधिया को अपनी पसंद बताया। अब राहुल ही मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला लेंगे।