Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी होंगी लखनऊ से महागठबंधन की उम्मीदवार,सपा में हुईं शामिल

लखनऊ/राजनीती |
पूर्व बीजेपी नेता और वर्तमान के नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली।

जानिए पूनम सिन्हा को

  • पूनम सिन्हा आमतौर पर बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। 65 साल की पूनम सिन्हा शुरूआती दौर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया।
  • फिल्मों में आने से पहले वह मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकीं थीं।
  • इसी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ साल पहले आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी।
  • पूनम सिन्हा एक बेटी और दो बेटियों की मां भी हैं। ऐसे में अब हर किसी को उनकी नई पारी का इंतजार है।