Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

PM मोदी के नोटबंदी के फैसले के बारे में वित्त मंत्री को नहीं पता था: राहुल

cxudaesvqae5byrप्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में 500, 1000 के नोट बैन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनपर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या छोटे कारोबारी चोर हैं। जिनके साथ पीएम मोदी ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आम जनता बुरी तरह से परेशान हो रही है। मैं पूछना चाहता हूं नोट बदलने की लाइन में क्या कोई बड़ा आदमी लगा हुआ है। ये सब देश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के इस फैसले के खिलाफ पूरा देश एक जुट हो गया है। ये देश 10-15 लोगों का नहीं है। 
उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले के बारे में खुद देश के वित्त मंत्री तक को इस बारे में जानकारी नहीं थी। ये फैसला सिर्फ तीन-चार लोगों के साथ मिलकर लिया गया है।
पीएम मोदी के मां के बारे में सवाल पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि मोदी और मेरा तरीका बेहद अलग है। मैं पीएम मोदी की मां के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा कि जो कालेधन के सबसे बड़े जिम्मेदार हैं उन्हें केन्द्र सरकार जल्द से पकड़े।
साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बारे में बीजेपी के कुछ नेताओं को पहले से पता था। पश्चिम बंगाल में बहुत पहले ही इससे पहले ढेर सारा पैसा जमा कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.