Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर आप भी चाहते हैं घर में आए खुशहाली तो ऐसे करें मोर पंख का इस्तेमाल

हर कोई चाहता है कि उसके घर-परिवार में खुशहाली आए, इसके वो तरह-तरह के तरीके आजमाता है। जिनमें मोर पंख भी शामिल हैं। हालांकि मोर पंख का इस्तेमाल हर घर में किसी ना किसी तरह से किया जाता है। लेकिन घर की खुशहाली के लिए शायद ही मोर पंख का कोई प्रयोग करता हो। लेकिन मोर पंख भी आपके जीवन में खुशियां ला सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जो लोग राहु की अनचाही दशा को झेल रहे हैं उनके लिए मोर के पंख का घर में लाना तुरंत फलदायक साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि राहु की दशा से प्रभावित व्यक्ति को रात को सोते समय मोर के पंख को तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। जिससे राहु की दशा में बदलाव आता है और व्यक्ति के जीवन की परेशानि खत्म होने लगती हैं।

यही नहीं कई बार कुछ काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में खुद को कोसने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं होता और हम परेशान होने लगते हैं। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मोर के पंख को अपने बेड रूम के उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ फलदाय माना जाता है।

इसके साथ ही अगर बच्चों का मन पढ़ाई लिखाई में ना मिले इसके लिए भी मोर पंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बच्चों की स्कूल की किताबों में मोर पंख रखना चाहिए। जिससे बच्चे का मन पढ़ाई-लिखाई में लगने लगेगा।

यही नहीं वास्तु दोष के निवारण के लिए भी मोर पंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए घर के सामने वाले गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं और उसके ऊपर मोर के पंख को रख दें। ऐसा करने से घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी।