Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहाँ भी जाना न भूलें

पर्यटन डेस्क|

अनेक विविधताओं, परंपरा और सभ्यता से परिपूर्ण भारत में घूमने के लिए इतना कुछ है कि आप सोच भी नहीं सकते। कभी समय मिले और अगर मशहूर हिल स्टेशन घूम चुके हों तो भारत की ऑफबीट जगहों पर भी जाएं, पल भर में जिंदगी भर का सुकून आंखों में कैद हो जाएगा। 

मैग्नेटिक हिल

कहा जाता है कि लद्दाख के मैग्नेटिक हिल में गाड़ियां अपने आप ही ऊपर खिंची चली जाती है। सोचिए ठंडी हवा, लद्दाख की दिल चुरा लेने वाली वादियां, नीले पानी वाले झील एक पल में जिंदगीभर का सुकून दे देंगे। 

माजुली

असम राज्य का वो द्वीप जो आज भी सभ्यता, संस्कृति और जन समुदाय की शिक्षा को संजो कर रखे हुए है। इतिहास और संस्कृति को खुद में समेटे हुए माजुली एक अध्यात्मिक जगह है। साथ ही यह असम का सबसे बड़ा आकर्षण भी है। माजुली न सिर्फ नदी से बना विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है, बल्कि यह असम में नए वैष्णव धर्म का केन्द्र भी है। 

जीवित जड़ का ब्रिज

मेघालय स्थित इस ब्रिज की खास बात ये है कि इसे सीमेंट के बजाय बरगद और अंजीर के पेड़ से बनाया गया है। 

देवदार के पेड़

कश्मीर और सिक्किम में देवदार पेड़ के घने जंगल देखने को मिल जाएंगे। विश्वास मानिए अपनी आंखों से देवदार के जंगल को देखकर आप रोबर्ट पैटीसन और क्रिस्टीन स्टीवर्ट की फिल्म ‘ट्वाईलाईट’ के फ्लैशबैक में चले जाएंगे।