Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जमीन के विवाद में भतीजे ने ईट मारकर की चाची की हत्या

 

 

 

रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को भतीजे ने अपनी चाची की ईट मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में मंशा देवी मंदिर के पास फूलमती यादव (55) पुत्री राजेंद्र यादव का घर है। बुधवार को वह अपने घर के सामने सो रही थी। उसका भतीजा मोहित पुत्र राजेन्द्र यादव तड़के सुबह आया और ईंट मारकर फूलमती की हत्या कर दी। दोनों के बीच जमीन का विवाद है, जिसका फैसला भी न्यायालय से आज ही आने वाला था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने आरोपित भतीजे को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।