Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कमाल है… यहां मोदी मास्क पहनकर बनाई जा रही हजारों किलो मिठाई, एग्जिट पोल ने बढ़ाया उत्साह

मुंबई। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने में अब बस दो दिन का समय ही बचा रह गया है। वहीं उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी जश्न की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से एक खबर सामने आई है, जहां पर एक दुकान में भाजपा की जीत के लए भारी मात्रा में लड्डू और मिठाई तैयार करने का काम किया जा रहा है। जिसकी सबसे खास बात यह है कि यहां पर जितने भी कर्मचारी हैं, वह सब पीएम मोदी का मास्क पहनकर लड्डू तैयार करने में जुटे हुए हैं।

मुंबई के बोरीवली में एक दुकान पर पीएम मोदी का मास्क पहन लड्डू बनाने की तस्वीर सामने आई है। दरअसल उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थक अमित व्यास ने अपने नेता गोपाल शेट्टी के चुनाव परिणाम के बाद मिठाई ती तैयारी करवाई है। गोपाल शेट्टी उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। दुकान के मालिक ने बताया है कि यहां पर 1500 से 2000 किलो तक मिठाई बनाने का ऑर्डर दिया गया है।

यही नहीं यह मिठाई भाजपा प्रत्याशी की जीत की खुशी में बनवाई जा रही है, जिसकी वजह से यहां के कर्मचारी भी काफी उत्साहित हैं और वह सभी पीएम मोदी का मास्क पहनकर लड्डू तैयार करने में जुटे हुए हैं। यहां पर गोपाल शेट्टी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर से हैं। जिसको लेकर एक्जिट पोल में दिखाया गया है कि गोपाल जोशी उर्मिला मातोंडकर को पीछे छोड़ जीत हासिल कर रहे हैं।

जिसके बाद जश्न की तैयारी शुरू कर दी गई है और इसीलिए यहां पर मिठाई की दुकान के कर्मचारी भी मोदी मास्क पहनकर अपने नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। बताते चलें कि इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में गोपाल शेट्ट ने यहां से कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी।