Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल गांधी से मिले कीर्ति आजाद, जल्द थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह आगामी 18 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आजाद को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होना था, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

गांधी से मुलाकात के बाद आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी से भेंट हुई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में मेरा कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम अब 18 फरवरी को होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया।’’

बता दें कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से भाजपा से निलंबित चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं।