Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सियार के हमले से 5 ग्रामीण हुए लहूलुहान

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
  • बीते रविवार को खमरिया कस्बा के गांव अल्लीपुर मजरा तमोलीपुर में रविवार की सुबह सियार का आतंक देखने को मिला। सियार ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया। वहीं कई जानवरों पर भी हमलावर हुआ। सियार के काटने से घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खमरिया चौकी क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मजरा तमोलीपुर निवासी मिथलेश (30) रविवार की सुबह घर के बाहर आग ताप रहे थे। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गर्दन पर काट लिया। जिसके बाद गांव के ही छोटू (28) जो सोच के लिए अपने खेत गया था उस पर भी सियार ने हमला किया।
  • इसी तरह जसवंत 40 व दिनेश के 5 वर्षीय पुत्र माही को सियार ने काट कर घायल कर दिया। साथ ही गांव के कलीम को भी काट कर लहूलुहान कर दिया। कलीम गांव में आई बारात से वापस आ रहे थे।
  • सियार ने गांव के कई जानवरों को काट कर घायल कर दिया। गांव वालों ने एकत्र होकर जब सियार को मारना चाहा तो सियार गांव के बाहर गन्ने के खेत में भाग निकला। गांव वालों में जहां एक तरफ सियार का खौफ बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बावजूद वन विभाग का कोई भी अधिकारी अभी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।