Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कई दिनों से गायब थी महिला, अजगर का पेट फाड़ कर देखा तो उड़ गए सबके होश…VIDEO

डोनेशिया की एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। शुक्रवार को गांववासियों द्वारा 7 मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला।

मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और फिर वे लोग अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए। उन्होंने बताया, ‘अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला।’

हमका ने बताया कि महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है। बृहस्पतिवार को महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 निवासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इंडोनेशिया और फिलीपीन में छह मीटर तक के भीमकाय अजगरों का पाया जाना बहुत आम है।

देखें वीडियो 

https://youtu.be/sKSQ2I95DJU