Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो गठबंधन से अलग होकर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे: राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी से मोह भंग हो रहा है। लखनऊ में आज पार्टी की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तय किया गया कि पार्टी की 17 फरवरी को मुंबई में महारैली होगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में के कैपिटल सभागार में आज पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कहा भाजपा जुमलेबाज है लेकिन इनको अभी भी सौ दिन का मौका दे रहा हूं। अगर आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो गठबंधन से अलग होकर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज ही अपनी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलायी थी। राजभर ने कहा कि सरकार में सहयोगी होने के बावजूद इनकी नहीं सुनी जा रही है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बाद भी उपेक्षित हैं।