Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

देव श्रीवास्तव/मैगलगंज खीरी |

  1. मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नकारा में एक युवक ने माथे पर गोली मार कर जान दे दी। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
  2. जानकारी के अनुसार मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नकारा निवासी सरस्वती प्रताप सिंह पुत्र सत्यभान सिंह (18) ने अपने घर में नाजायज असलहे से संदिग्ध परिस्थितियों में माथे पर गोली मारकर ली।
  3. जब तक परिजन कुछ समझ पाते हैं और उपचार हेतु ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर मैगलगंज फतेह सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
  4. इस बाबत जब हल्का इंचार्ज सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उनके अनुसार लड़के का दिमागी संतुलन सही नहीं था जिस वजह से उसने आत्महत्या की कर ली। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजन हत्या का भी आरोप जता रहे थे।