Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हर घर में हो शौचालय, हर गरीब को मिले आवास: योगी आदित्यनाथ 

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर|
  • सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रत्येक जिले में चल रही विकास कार्यो की समीक्षा के चलते शुक्रवार को लखीमपुर में भी मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक और चौपाल लगाने पहुँचे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने जिले के विकास कार्यो और कानून व्यस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभागार में मौजूद अधिकारियों से जिले में पिछले चार साल में हुये विकास कार्यो का लेखा-जोखा भी मांगा।
  • इस दौरान पटरी से उतरी जिले की कानून व्यस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण संबंधित जानकारियां भी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत अभियान को पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाया जाए।
  • हर घर में शौचालय हो और हर गरीब के पास अपना घर, सरकार इसके लिए करोड़ों खर्च कर रही है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अगर कोताही की गई तो आप पर भी कार्यवाही होगी। इस दौरान जिले के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की।
  • इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्क में ग्राम प्रधानों से मुखातिब होंगे और उनसे विकास कार्यों की समीक्षा सहित आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगे।
  • इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेड परिसर छावनी में तब्दील रहा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखी। उस मार्ग पर सुरक्षा के आसा इंतजाम किए गए थे, जिससे होते हुए मुख्यमंत्री को चौपाल लगाने लहौरीनगर सरैंया गांव जाना था।