Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चुनाव नतीजे: बीजेपी के हाथ से जाता छत्तीसगढ़

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों ये साफ हो गया है कि कांग्रेस ने पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन किया है। फ़िलहाल अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही हो सकता है कि कांग्रेस बीजेपी से छत्तीसगढ़ छीन ले। राजस्थान में भी हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। कांग्रेस यहां बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 100 सीटों के पार हैं, लेकिन बहुमत अभी किसी को मिलता नहीं दिख रहा। उधर, तेलंगाना में दूसरी बार टीआरएस सत्ता हासिल कर रही है। मिजोरम के रुझान बता रहे हैं कि कांग्रेस के हाथ से पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य निकल गया है।

अपडेट्स…

3:45 PM – मध्यप्रदेश के राजपुर सीट पर कांग्रेस के कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन आगे।

3:35 PM – छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के बेटे अमितेष शुक्ल राजिम सीट से 48 हजार वोटों से आगे।
3:20 PM – मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राऊ सीट से 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
3:10 PM – राजस्थान की गंगापुर सिटी से निर्दलीय रामकेष मीणा 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
3:00 PM – छत्तीसगढ़ में रायपुर कलेक्टर रहे भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी खरसिया सीट पर पीछे चल रहे हैं।
2:50 PM – मध्यप्रदेश के छतरपुर में राज्यमंत्री ललिता यादव बड़ा मलहरा सीट पर पीछे चल रही हैं।

2:15 PM – शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग 5 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी से 700 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

2:00 PM – राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से जीतीं।

1:30 PM – राजस्थान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई।