Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लूट डकैती करने वालों बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
  • लूट डकैती जैसे अपराधों में लिप्त इनामी बदमाश को शनिवार की रात खीरी पुलिस ने धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश बहराइच जिले से 10 का इनामी है। जामा तलाशी बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
  • जानकारी देते हुए संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली की लूट डकैती जैसे मामलों में वांछित चल रहा एक अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की नियत से खीरी की सरज़मीं पर है। तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
  • जिसके बाद क्राइम ब्रांच के सहयोग से पुलिस ने भंसड़िया मोड़ पर घेराबंदी की, तभी उधर से बदमाश हरनाम आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो हरनाम ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, और गन्ने के खेत की ओर भाग निकला। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसके बाद हरनाम ने अपने को फंसता देख सरेंडर कर दिया।
  • हरनाम पर खीरी सहित बहराइच सीतापुर व शाहजहांपुर में दर्जनों लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। हरनाम जसरथपुर थाना हरगांव जिला सीतापुर का मूल निवासी है, और वह बहराइच पुलिस से 10 हजार का इनामी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर हरनाम को जेल भेजा जाएगा। साथ ही पड़ोसी जनपदों की पुलिस से तालमेल बिठा कर हरनाम के अपराधिक इतिहास को खंगाला जाएगा।