Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

MP और UK में भी बन सकता है बुआ भतीजा का साथ, ये है सच्चाई…

यूपी के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी बसपा-सपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को इसका ऐलान कर दिया। एमपी में तीन पर सपा और 26 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, जबकि उत्तराखंड में एक सीट सपा और चार सीटें बसपा के खाते में गई हैं।

एमपी में सपा को बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो जबकि उत्तराखंड में पौढ़ी गढ़वाल सीट मिली है। यूपी में बसपा को 38 और सपा को 37 सीटें मिली हैं। इस तरह तीनों राज्यों में बसपा के खाते में ज्यादा सीटें गई हैं।

अन्य राज्यों में भी हो सकता है गठबंधन

बसपा देशभर में गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी दलों से गठबंधन कर रही है। इससे पहले वह कर्नाटक में जेडीएस, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। हरियाणा में इनेलो से गठबंधन कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार इन गठबंधनों के जरिए मायावती तीसरा मोर्चा बनाने के साथ अपना कद बड़ा करने में जुटी हैं।

सपा से गठबंधन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई बड़ा दल नहीं है, वहां भी दोनों दलों का गठबंधन हो सकता है।