Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा को महान मिलावटी पार्टी कहा जाना चाहिए:अखिलेश यादव

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत सोमवार की दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंचे जहां उन्होंने जीआईसी ग्राउंड पर एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने जहां देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधा तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी समाजवादी योजना को अपने नाम से प्रचारित करने का आरोप लगाया।
कहा की सपा और बसपा का गठबंधन किसानों भाइयो का,बेरोजगारों का गरीबो के दिलों का गठबंधन है। इतनी जल्दी टूटने वाला नहीं है। अभी तक जहाँ भी चुनाव हुए हैं, वहां सभी सीटों पर गठबंधन आगे चल रहा है।
अखिलेश यादव सपा-बसपा गठबंधन की खीरी लोकसभा से प्रत्याशी पूर्वी वर्मा और धौरहरा लोकसभा प्रत्याशी अरशद सिद्दकी के लिए वोट की अपील करने सोमवार को लखीमपुर पहुँचे थे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल किया है। उन्होंने 2014 के चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया, उस पर कोई काम नही किया। यह पार्टी एक जुबले बाज पार्टी है। यह आप लोग जान चुके हैं। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव एक महीने पहले भी हो सकता था। लेकिन अपने फायदे के लिये भाजपा ने लोगो को धूप में भी खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सपा-बसपा के गठबंधन को मिलावट कहते है और खुद 38 दलों के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें क्या महा मिलावट कहा जाए। भाजपा के पास चुनाव के कोई मुद्दे नही हैं। भाजपा को 7 साला का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री आये थे, बहुत जल्दी चले गये। उन्होंने किसी को मौका ही नही दिया कि कोई पूछ सके कि कहा किसानों की आय डेढ़ गुनी बढ़ी, कहां 14 दिन में किसानों का भुगतान हुआ। ये दिल्ली की सरकार बहुत ही बेकार है। इसे बदल देना चाहिये। चाय वाला बनकर आये थे। अब चौकीदार बन गये। अखिलेश ने मोदी पर निशाना साधते हुये। कहा कि ये चौकीदार हमारे आपके चौकीदार नही। ये तो उद्योगपतियों के चौकीदार हैं, जो बड़े उद्योगपतियों को भगाने में मदद करते हैं।  नोटबंदी के दौरान सैकड़ो उद्योगपति भारत छोड़ कर चले गए। कहीं काला धन लाने की बात कही गई थी। बाबा आए लेकिन कालेधन पर नहीं बोले। सरकारी भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। सपा सरकार द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को आज अपना नाम दे रहे हैं इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है।