Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रधानमंत्री मोदी के स्किल डेवलपमेंट से प्रभावित होकर भाजपा में हुआ शामिल : जावेद हबीब

 

 

 

 

झांसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल डेवलपमेंट से प्रभावित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। पिछले पांच सालों में स्किल्ड लोगों को आगे लाने का कार्य केवल देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। यह कहना है मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का। वह यहां सदर बाजार में शनिवार को एक सैलून का शुभारम्भ करने आए थे। स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने बालों को झड़ने से रोकने के लिए स्वच्छ रखने की सलाह दी।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के समय से नेहरु परिवार के विशेष हेयर ड्रेसर रहे हबीब परिवार से संबंध रखने वाले जावेद हबीब ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ बाल के माध्यम से हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि भारत की पार्टी भारतीय जनता पार्टी उन्होंने भारतीय होने के नाते ज्वाइन की। इसके बाद अपनी बात को काटते हुए कहा कि वैसे तो सभी पार्टियां भारतीय हैं। उनके पूर्वज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के समय से नेहरु परिवार के व्यक्तिगत हेयर ड्रेसर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाल काटना एक साइंस है। वह बालों के डॉक्टर हैं। बालों को जानने के लिए उनकी फीलिंग समझने के लिए वह प्रति वर्ष 67 प्रशिक्षण केन्द्रों से हजारों लोगों को प्रशिक्षित करते हैं। यह ब्रांड ऐसे ही नहीं बना। हम बालों को समझते हैं। उनको काटने के लिए ज्ञान की जरुरत है।

2013 में 400 सैलून से शुरुआत करने वाले जावेद हबीब आज करीब 2500 सैलून के मालिक हैं। लंदन और सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न देशों में उनके सलून हैं। झांसी सदर में उनकी यह दूसरी शाखा आज आरम्भ हुई है। उन्होंने कहा कि यह कोई परम्परा नहीं बल्कि एक फैशन है।