Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ज्वेलरी चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं की सर्राफा व्यवसाई ने की पिटाई

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

रिश्तेदारी में आंंई दो महिलाओं को शनिवार की शाम सर्राफा व्यवसाई और उसके स्टाफ ने दुकान मेें बेरहमी से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने सर्राफा व्यवसाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं पीड़ित महिलाओं ने दुकानदार पर छह हजार रुपए और पहनी हुई ज्वैलरी छीनने का आरोप लगाया है।

Img source Google
  • सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी महेवागंज के गांव बालूडीह निवासी रेशमा देवी पत्नी सतीश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महेवागंज चौराहे पर उसकी सार्थक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।
  • शनिवार को करीब चार बजे दो महिलाएं उसकी दुकान में सोने के झाला चुराने का प्रयास कर रहीं थीं। जिन्हें उनके स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। चोरों के आरोप में पकड़ी गई महिला शबनम व रुख्सार निवासी लहरपुर जिला सीतापुर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी महेवागंज आई थीं।
  • जहां पर वह सार्थक ज्वैलर पर अपने लिए ज्वैलरी खरीदने गईं थीं। वहां दुकान स्वामी ने अपने तीन पुरुष और दो महिला साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे शबनम को गंभीर चोटें आई हैं।
  • पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत ले लिया है। वहीं पीड़ित महिलाओं ने दुकान स्वामी समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और ज्वैलरी छीनने का आरोप लगाया है।