Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वैश्विक आतंकी हाफिज़ सईद का करीबी अब्दुल रहमान मक्की गिरफ्तार

लाहौर मुंबई आतंकी हमले के सरगना और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा नेता हाफिज सईद के करीबी संबंधी को एक घृणित बयान और पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान का राष्ट्रीय मीडिया चैनल जियो न्यूज ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि जमात की राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामले देखने वाली शाखा के प्रमुख और इसकी चैरिटी संस्था फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के प्रमारी अब्दुल रहमान मक्की को इस प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने कहा कि मक्की को कानून व्यवस्था अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। सरकार जमात की तरह एफआईएफ पर मार्च महीने में प्रतिबंध लगा चुका है। जमात के बारे में कहा जाता है कि यह लश्करे-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। यह संगठन मुंबई हमले का जिम्मेदार है, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थीं।

आपको बता दें कि जमात-उद-दावा में मक्की का खासा प्रभाव बताया जाता है। वहीं मक्की भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए जाना जाता है, 2010 में भारत विरोधी बयान को लेकर वह सुर्खियों में भी रह चुका है।

आतंकी घोषित संगठन के मक्की जमात-उद-दावा के प्रमुख लोगों में से है। उसपर नफरत भरे भाषण देने और सरकार की एफएटीएफ गाइडलाइंस की आलोचना का भी आरोप है। मक्की तालिबान सरगना मुल्ला उमर और अलकायदा सरगना अल-जवाहिरी का भी खासा करीबी रहा है।