Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शर्मनाक : 18 साल के युवक ने 80 साल की बुजर्ग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पटना। बिहार के मधुबनी जिले से मानवता के शर्मसार करने वाला बेहद सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक पर 80 साल की वृद्ध महिला का रेप करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित महिला के परिजनों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग घर के बरामदे में सो रही थी। तभी युवक घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पोल से बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो उसे सौंप दिया गया।

झंझारपुर अनुमंडल के डीएसपी अमित शरण ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं की तफ्तीश भी शुरु कर दी है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतेजार किया जा रहा है।